यूपी में 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

यूपी की योगी सरकार ने एक बार फिर से बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। सात आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं।

0 145

उत्तर प्रदेश – यूपी में तबादलों का दौर जारी है। एक बार फिर से सोमवार से सुबह यूपी की योगी सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। सात आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। राजधानी लखनऊ और कानपुर के पुलिस कमिश्नर हटाए गए हैं।

कानपुर और लखनऊ से पुलिस कमिश्नर हटाकर योगी सरकार ने दोनों पुलिस कमिश्नरों को वेटिंग में डाला हैं। वहीं, एडीजी अभिसूचना रहे एसबी शिरोडकर को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। एडीजी पुलिस मुख्यालय रहे बीपी जोगदंड को कानपुर के पुलिस कमिश्नर पद पर तैनाती दी गई है।

इनके अलावा डीजी होमगार्ड्स रहे विजय कुमार को डीजी सीबीसीआईडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीजी सीबीसीआईडी रहे गोपाल लाल मीणा को डीजी कोऑपरेटिव सेल का चार्ज दिया है। डीजी लॉजिस्टक रहे विजय कुमार मौर्य को डीजी होमगार्ड्स के साथ ही डीजी लॉजिस्टक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.