ड्रग केस में ED ने रकुल प्रीत , राणा दग्गुबाती सहित 10 अन्य लोगो को किया तलब

प्रवर्तन निदेशालय ने चार साल पुराने ड्रग्स मामले में रकुल प्रीत सिंह, राणा दग्गुबाती और रवि तेजा सहित टॉलीवुड के 12 अभिनेताओं और निर्देशकों को तलब किया है।

0 214

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने चार साल पुराने ड्रग्स मामले में रकुल प्रीत सिंह, राणा दग्गुबाती और रवि तेजा सहित टॉलीवुड के 12 अभिनेताओं और निर्देशकों को तलब किया है।

ईडी के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि वित्तीय जांच एजेंसी ने रकुल प्रीत, दग्गुबाती, तेजा, पुरी जगन्नाथ, चार्ममे कौर और मुमैथ खान सहित अन्य को अलग-अलग तारीखों पर पूछताछ के लिए तलब किया है।

अधिकारी ने कहा कि एजेंसी ने जगन्नाथ को 31 अगस्त को पेश होने के लिए कहा है, रकुल प्रीत को 6 सितंबर को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है, जबकि दग्गुबाती और तेजा को क्रमशः 8 और 9 सितंबर को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है.  अधिकारी ने कहा कि एजेंसी ने 2017 में तेलंगाना में एक हाई-एंड ड्रग्स रैकेट के संबंध में दर्ज एक मामले के आधार पर जांच का जिम्मा संभाला था।

तेलंगाना एसआईटी ने अगस्त 2017 में मुंबई से हैदराबाद को कोकीन की आपूर्ति करने के आरोप में एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक को गिरफ्तार किया था।

31 अगस्त को तलब किए गए जगन्नाथ को छोड़कर बाकी सभी को 2 सितंबर से 22 सितंबर के बीच ईडी के सामने मौजूद रहने को कहा गया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.