प्रदेश में बूस्टर डोज का आंकड़ा 2 करोड़, सीएम ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

यह उपलब्धि हमारे स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रण्टलाइन वर्कर्स के कठिन परिश्रम का परिणाम: मुख्यमंत्री

0 168

उत्तर प्रदेश – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में कोविड-19 टीके की 02 करोड़ से अधिक निःशुल्क प्रिकॉशन डोज का सुरक्षा कवच प्रदान किए जाने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि हमारे स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रण्टलाइन वर्कर्स के कठिन परिश्रम का परिणाम है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के सफल क्रियान्वयन से कोविड महामारी पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। इसके बावजूद अतिरिक्त सतर्कता बरतना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को निःशुल्क प्रिकॉशन डोज उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि कोरोना मुक्त भारत हेतु ‘टीका जीत का’ अवश्य लगवाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.