इन लोगों को चार-धाम यात्रा न करने की अपील, सरकार ने जारी की एडवाइजरी 

0 1,681
नई दिल्ली. चार-धाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है. साल 2022 में चार-धाम करने गए यात्रियों में काफी संख्या में यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या देखने को मिली थी. इसी को मद्देनजर इस बार स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉक्टर आर.राजेश कुमार ने चार धाम की यात्रा करने जा रहे लोगों की सुरक्षा को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया जिन लोगों को covid-19 हुआ था वो इस यात्रा को करने से बचें।
जारी दिशा निर्देशों के अनुसार, क्योंकि सभी तीर्थ स्थल हिमालयी क्षेत्र में हैं. समुद्र तल से 2,700 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर होंगे। ऐसे में संभावना है कि यात्री कम ह्यूमिडिटी और अधिक ठंड, कम ऑक्सीजन और कम हवा के दबाव से प्रभावित हो सकते हैं.
दिशा-निर्देशों में साफ कर दिया गया है कि यात्रा से पूर्व अच्छे से मेडिकल चेकअप करवा लें. डॉक्टरों द्वारा दी गई दवाओं को अपने साथ लेकर चलें। सांस के मरीज, हार्ट पेशेंट, बीपी और मधुमेह के रोगी को चार-धाम यात्रा न करने की सलाह दी गई है.
Leave A Reply

Your email address will not be published.