लखनऊ के हेरिटेज क्षेत्र में तैयार हो रही ट्राम की योजना, जल्द होगा ट्राम का सफ़र

ट्राम के संचालन को लेकर कैसरबाग से लामार्टीनियर तक के रुट को तय किया गया है। हालांकि अभी यातायात विभाग के अधिकारियों के साथ इसपर भी सर्वे किया जाएगा।

0 103

लखनऊ: शहर की सैर को लेकर जल्द ही हेरिटेज क्षेत्र में ट्राम चलाने की तैयारी की जा रही है। इस ट्राम को हुसैनाबाद से लेकर लामार्टिनियर कॉलेज तक चलाया जाएगा। वहीं इसको लेकर एलडीए गोमती रिवर फ्रंट को भी विकसित करेगा। मंडलायुक्त और लखनऊ विकास प्राधिक के अधिकारियो ने इसको लेकर प्रदेश के सलाहकार और पूर्व आईएएस अधिकारी केशव वर्मा के साथ बैठक भी की।

ट्राम चलाने के लिए हेरिटेज क्षेत्र कैसरबाग से लामार्टीनियर तक का रुट तय किया गया है। यह रुट कैसरबाग, परिवर्तन चौक, हजरतगंज, राजभवन, विक्रमादित्य मार्ग चौराहा, कालिदास चौराहा होते हुए लामार्टीनियर कॉलेज तक प्रस्तावित है। हालांकि अभी इसको लेकर यातायात विभाग के अधिकारियों के साथ भी सर्वे किया जाएगा।

माना जा रहा है कि विजन डॉक्यूमेंट और संयुक्त सर्वे के बाद ही ट्राम सर्विस का डीपीआर बन कर सामने आएगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.