उत्तर प्रदेश के 23 पीसीएस अफसरों का जल्द होगा प्रमोशन, बनेंगे आईएएस

0 209

उत्तर प्रदेश  के 23 पीसीएस अफसर जल्द ही आईएएस के पद पर पदोन्नति पाएंगे। संघ लोक सेवा आयोग ने चयन वर्ष 2021 के लिए 23 रिक्तियां अधिसूचित कर दी हैं। इन रिक्तियों पर वर्ष 2000 से  2004 के पीसीएस अधिकारियों को पदोन्नति मिलेगी।

संघ लोक सेवा आयोग ने इसके आधार पर 23 रिक्तियां अधिसूचित की हैं। इन पदों पर पदोन्नति देने के लिए कुल 23 नामों पर विचार किया जाएगा। इनमें से 19 पदों पर खुले और चार नामों पर बंद लिफाफे के आधार पर विचार किया जाएगा। ये चार नाम भीष्म लाल, हरिश्चंद्र, प्रभुनाथ और श्रीप्रकाश गुप्ता हैं। इन चारों अफसरों की किसी न किसी मामले में जांच चल रही है।

इसके आधार पर 19 अफसरों की पदोन्नति होना तय माना जा रहा है। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग रिक्तियों
के आधार पर पदोन्नति का प्रस्ताव तैयार करते हुए संघ लोक सेवा आयोग से विभागीय पदोन्नति कमेटी (डीपीसी) की बैठक कराने का समय मांगा था  जो अब 7 October  को डीपीसी की तिथि तय हुई है ।  इसके आधार पर पदोन्नति पाने वाले अफसरों के नामों पर मुहर लगेगी।

उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना (यूएसबीआरएल) ने लोगों को रोजगार, समृद्धि और कनेक्टिविटी मुहैया कराई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.